पिंपल हटाने का आसान तरीका | How To Remove Pimples At Home शायद ही कोई ऐसा हो जिसे मुंहासे याने पिंपल न आए हो। लगभग ८५% लोगों को इस पिंपल आने की तकलीफ से गुजरना पड़ता है।जैसे ही हम हमारी टीनएज में कदम रखते है यह बिनबुलाए मेहमान आ ही जाते है। और हमारे चेहरे पे बसेरा करने लगते है। इस वजह से हमारे चेहरे का नक्शा ही बदल जाता है। आपने अगर हमारा HOW TO REMOVE BLACKHEADS का आर्टिकल पढ़ा होगा तो वहा हमने स्किन के दुश्मन के बारे में बात की थी। तो यह पिंपल हमारी खुबसूरती के बीच आनेवाला एक दुश्मन जैसा ही है।
जब हमको यह पिंपल आता है, हमारा धीरज थोड़ा जवाब देने लगता है। आइना जैसे दुश्मन सा बन जाता है । फिर हमारी संशोधन वृत्ति जग जाती है। और हम पिंपल्स के कारण और पिंपल हटाने का आसान तरीका क्या हो सकता है इसकी तलाश में लग जाते है। आज के इस आर्टिकल में हम HOW TO REMOVE PIMPLES इसके बारे में आपको विस्तार से बताएंगे।
विषय की सूची
पिंपल हटाने का आसान तरीका HOW TO REMOVE PIMPLES IN HINDI AT HOME
आज कल पिंपल आना एक आम बात हो चुकी है। कारण हम बहोत ही प्रदूषण भरे वातावरण में रहते है और इसका सीधा असर हमारे स्किन पे भी देखा जा सकता है। और अगर हमारी स्किन ऑयली टाइप में आती है तो पिंपल आने का प्रमाण भी ज्यादा होता है। हमारे चेहरे पे बार-बार पिंपल आना एक प्रकार से हमारी खुबसूरती और स्किन स्ट्रक्चर बिघाडने वाली बात है। और जब यह पिंपल्स हटाने के लिए इनको हातोंसे दबाने की कोशिश करते है तब यह बहोत ही दर्दभरा बन जाता है।
वैसे देखा जाए तो पिंपल्स के प्रकार बहोत सारे है। उनके बारे में भी हम आज इस आर्टिकल में बात करेंगे। पिंपल्स के कारण आखिर क्या होते है। पिंपल्स की वजह से होने वाली तकलीफ कैसे दूर करे। इन सबको विस्तार से जानेंगे। पिंपल हटाने के घरेलू उपाय बताने के साथ साथ मुंहासों के लिए सबसे अच्छी क्रीम कौनसी है। यह भी हम आज आपको बताएंगे। और एक महत्वपूर्ण बात की साइंटिफिकली पिंपल की ट्रीटमेंट किस तरह से की जाती है यह जानने की कोशिश भी हम आज इस आर्टिकल में करने वाले है। तो आप समझ ही चूकें होंगे की यह आर्टिकल आपके पिंपल्स के समाधान के लिए एक ओवरऑल पैकेज होने वाला है।
पिंपल्स के प्रकार TYPES OF PIMPLES
युवा अवस्था के दौरान जो हार्मोनल बदलाव होते है उनको अक्सर पिंपल आने का कारण बताया गया है। पर अगर ठीक से देखा जाये तो वयस्क लोगों में भी पिंपल्स आने की समस्या देखि जा सकती है। याने आपको पता चल ही गया होगा के आपको पिंपल कभी भी आ सकते है। चाहे आप बच्चे हो या वयस्क, यह एक सामन्य प्रक्रिया है, जो किसीको भी हो सकती है। पिंपल का ट्रीटमेंट तभी संभव है जब हम इनकी जानकारी ठिकसे ले सके। पिंपल्स को दो विभागों में डिवाइड किया गया है। जिसमें NON INFLAMMATORY और INFLAMMATORY शामिल है। जब हम इनके प्रकार की ठीक से जानकारी लेंगे तभी इसका सटीक इलाज संभव है। तो आईये जानते है पिंपल के कितने प्रकारहोते है।
NON INFLAMMATORY PIMPLES
१) BLACKHEADS ( ब्लैकहेड्स )
हमारे स्किन में सीबम नामक वसामय ग्रंथि होती है। जो हमारी स्किन को प्राकृतिक तेल की आपूर्ति करके उसे नमी प्रदान करने का काम करती है। जब इसका बहाव ज्यादा मात्रा में होता है, तब हमारी स्किन ऑयली हो जाती है। और ऑयली स्किन पे प्रदुषण का असर ज्यादा होता है। ऐसेमें धूल मिटटी और मृत त्वचा की परत हमारे स्किन पे जामा हो जाती है। और इन सब की वजह से हमारे रोमछिद्र ब्लॉक होते है, और सीबम अंदर ही जमने लगता है। जब यह रोमछिद्र हवाके संपर्क में आते है, तब ऑक्सीडेशन के कारण रोमछिद्र की ऊपरी परत काले रंग की हो जाती है। जो एक कील के समान दिखाई देती है। ब्लैकहेड्स ऊपर की तरफ से खुले होते है। इनको हम ब्लैकहेड्स के नाम से जानते है। जिसे हम पिंपल हटाने का आसान तरीका अपना कर हटा सकते है।
२) WHITEHEADS ( व्हाइटहेड्स )
वैसे देखा जाये तो व्हाइटहेड्स की निर्मिति भी कुछ कुछ ब्लैकहेड्स की तरह ही होती है। पर इसको अलग करने वाली बात यह है की आप अगर ठीक से देखोगे तो इनका बाहरी और ऊपरी भाग बंद होता है। और यह शिर्ष बिंदु पर आकर सफ़ेद कलर का हो जाता है। व्हाइटहेड्स को निकालने का काम कष्ट भरा हो सकता है। क्योकि यह हमारे रोमछिद्र पूरी तरह से एक बंद आवरण में तब्दील हो जाते है। अगर हम इनको हाथों से दबाके निकालने की कोशिश करेंगे तो हमे बहोत दर्द हो सकता है। स्किन को तकलीफ होकर जख्म होने का खतरा बना रहता है। पर सेलिसिलिक एसिड युक्त सामग्री से हम इस पिंपल का हल निकाल सकते है।
INFLAMMATORY PIMPLES
१) PAPULES ( पपुल्स )
यह भी एक स्कीन के अंदर मृतकोशिकायोंमे फसे हुए तेल और बेक्टेरिया संक्रमण के चलते हमारे स्किन पे देखे जा सकते है। यह आपके स्किन पे आसानीसे दिखाई देते है। इसके कारण स्किन पे सूजन भरे उभार आ जाते है, जो गुलाबी लाल रंग के हो सकते है। इनका शिर्ष याने ऊपर का दानेदार भाग सफ़ेद कलर का होता है। और इनको जड़ से निकालना दर्दभरा होता है।
२) PUSTULES ( पसट्यूल्स )
PUSTULES एक सूजन भरे मुहांसो/पिंपल का रूप है। इनको हम आसान भाषा में ‘फुंसी’ शब्द से पहचानते है। पसट्यूल्स ज्यादा तर पपुल्स की तरह ही होते है। बस इसमें जो ऊपरी सफ़ेद पिले दाने जैसा भाग होता है वह मवाद से भरा होता है। आप इनको सैलिसिलिक एसिड और बेंजॉइल पेरोक्साइड युक्त सामग्री की मदद से कुछ हद तक कम कर सकते हो।
३) NODULES ( नोड्युल्स )
अब तक के मुहांसो/पिंपल में यह सबसे गंभीर पिंपल का एक प्रकार है। यह बहोत ही सूजन भरा दर्दनाक और बडे पैमाने में स्किन के अंदर फैलता है। यह स्पर्श करने में बेहद कठोर महसूस होते है। इसके कारण ऊपरी त्वचा सूजन से लाल हो जाती है। यह ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से बिलकुल ही विपरीत होते है। इसका इलाज़ करना भी अक्सर बेहद मुश्किल हो जाता है। और इस गंभीर परिस्थिति का सामना करने के लिए हमें डॉक्टरी इलाज की जरुरत पड़ती है। यह पिंपल्स दिखने में बहोत ही भद्दे दिखाई देते है। इनका आकार बड़ा होता है, यह संवेदनशील और दर्दनाक होते है। और जब ये हट जाते है तब भी कई दिनों तक इनके निशान देखे जा सकते है। इसपर मात करने के लिए ज्यादा तर आइसोट्रेनिनॉन का उपयोग किया जाता है, पर डॉक्टरी परामर्श बेहद जरुरी है।
४) CYSTS ( सिस्ट्स )
बेक्टेरियल इन्फेक्शन और क्लोग पोर्स के कारण इनकी निर्मिति हमारे स्किन पे होती है। यह आपके पुरे चेहरे पे फैल जाते है। तैलीय स्किन टाइप में इनका आना बहोत ही ज्यादा होता है। सिस्टस एक्ने में पिंपल के अंदर पस भर जाता है। यह अपने लिए एक दर्द भरा अनुभव हो सकता है। अगर यह ज्यादा मात्रा में फैल जाए तो हमारी स्किन बहोत डयामेज़ हो जाती है। यह ज्यादा पसीना आना, हार्मोनल बदलाव, तनाव, ज्यादा मीठा या ऑयली खाना इनके कारण भी हो सकता है। यह मुहांसो/पिंपल का सबसे बड़ा रूप है। इसका सक्रमण स्किन पे बहोत ही तीव्र गति से बढता है। इन पिंपल के कारण चेहरे पे निशान और गड्डे पड जाते है। जो बहोत समय तक स्किन पे बने रहते है।
पिंपल्स के कारण WHAT CAUSE OF PIMPLES
पिंपल्स आने के कारण वैसे तो बहोत सारे है। पर अगर हम एलोपेथी विज्ञान की माने तो इसका प्रमुख कारण त्वचा के अंदर जो वसामय ग्रंथि होती है उसमे से निकलने वाला सिबम ( तेल ) जब बाहर नहीं आ पाता अंदर जमने लगता है और वह फुंसी के रूप में स्किन के अंदर ही इकट्ठा होने लगता है। थोडे दिनों बाद यह कठोर होकर स्किन की बाहर की तरफ सूजन के साथ दाने रूप में आने की कोशिश करता है। थोड़े दिनों बाद यह पक कर उसमें पस भी जमा हो जाता है। इसको हम कील या पिंपल/मुहांसे के नाम से पहचानते है।
इसमें हमारे स्कीन के रोमछिद्र अहम भूमिका निभाते हैं। जब यह बंद हो जाते हैं, तब सिबम अंदर ही लॉक हो जाता है। और बाद में यही रोमछिद्र पिंपल का एकमात्र कारण बन जाते हैं। वैसे देखा जाए तो और भी कई पिंपल होने के कारण हो सकते हैं जिनको हम संक्षिप्त में आज जानेंगे। इनमेसे कुछ को हम पिंपल हटाने का आसान तरीका अपनाकर हल कर सकते है।
१) हार्मोनल बदलाव ⇒ हार्मोनल बदलाव एक अहम कारण होता है हमारे स्किन पे पिंपल आने का। युवा अवस्था जैसे की १७ से २१ साल की उम्र में मुहांसों/पिंपल का होना सामान्य है क्योंकि इस उम्र में हार्मोन्स जैसे एस्ट्रोजेन और प्रोजेस्टेरोन घटते और बढते रहते है। जिस कारन सीबम की निर्मिति ज्यादा मात्रा में होकर पिम्पल आ जाते है।
२) प्रदूषण से भरा वातावरण ⇒ पिंपल होने की और अन्य बड़ी वजह हमारा प्रदूषण से भरा वातावरण भी हो सकता है। यह धूल और मिट्टी हमारी स्किन से चिपक जाती है और बेक्टेरिया संक्रमण के चलते हमें पिंपल की समस्या हो जाती है। हमको इनसे बचना हो तो हमें अपने चेहरे को अच्छी तरह ढककर चलना होगा और अच्छे से साफ रखना होगा।
३) धूम्रपान शराब का सेवन ⇒ अगर आप ज्यादा धूम्रपान या फिर शराब का सेवन करते हो तो यह भी पिंपल होने का कारण बन सकता है।
४) जेनेटिक प्रॉब्लम ⇒ बहुत से लोगों का यह प्रॉब्लम जेनेटिक भी हो सकता है। अगर आपके घर में किसी को इससे पहले पिंपल की समस्या होती आई हो, तो आपको भी ये समस्या हो सकती है। जैसे कि आपके मम्मी पापा को अगर उनके युवा अवस्था में पिंपल आये होंगे तो आपको भी आ सकते हैं।
५) ऑयली स्किन टाइप ⇒ अगर आपकी स्किन बहुत ही ऑयली टाइप में आती हो, तो भी आपको यह समस्या हो सकती है। क्योंकि ऑयली स्किन पे सबसे ज्यादा बेक्टेरिया संक्रमण होने का और पिंपल आने का खतरा बना रहता है।
६) दवाई का रिएक्शन ⇒ किसी बिमारी की वजह से आप लंबे समय तक किसी दवाई का सेवन कर रहे हो थो आपको उस दवाई का रिएक्शन होकर भी यह पिम्पल आने की समस्या हो सकती है।
७) बार बार मुँह धोना ⇒ आपको ये जानकार हैरानी होगी के बार बार मुँह धोना भी कई बार पिंपल को आमंत्रण देता है। चेहरे को अगर बार बार साफ़ किया जाये तो वह ड्राई हो जाता है। और यह स्किन की ड्रायनेस कम करने के लिए सीबम अधिक मात्रा में उत्सर्जित होकर पिंपल आजाते है।
८) मंथली पीरियड्स ⇒ लड़कियों में उनके मंथली पीरियड्स के दौरान जो हार्मोनल बदलाव होते है उनकी वजह से पिम्पल आना एक आम बात है।
९) सूरज की किरणे ⇒ सूरज की अतिनिल किरणों का अगर हमारे स्किन से सीधा संपर्क आता है तब हमें पिंपल आने का खतरा बना रहता है।
१०) केमिकल युक्त सामग्री ⇒ ज्यादा केमिकल युक्त सामग्री का उपयोग अगर हम स्किन की देखभाल के लिए करते है जैसे की स्क्रब, फेसवॉश, फेयरनेस क्रीम इत्यादि। इनका अत्याधिक इस्तेमाल करना एलर्जी को निमंत्रण देता है। नतीजन हमें पिंपल हो जाते है। कोई भी स्किन केयर प्रोडक्ट उपयोग से पहले आपको स्किन पैच टेस्ट अवश्य कर लेनी है।
११) मानसिक तनाव ⇒ बेहद तनावभरी जीवन प्रणाली भी आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालती है। यह पिंपल आने का कारण बन सकता है। ज्यादा मानसिक तनाव के कारण हार्मोनल संतुलन बिगड़ता है और कई बार आपका स्ट्रेस लेवल भी यह समस्या निर्माण कर देता है।
१२) जंक फूड ⇒ अगर आपको बाहर का खाना ज्यादा पसंद हो और उसमें भी ज्यादा जंक फूड हो तो पूछो ही मत आपको यह समस्या होनी ही है। यह पिज़्जा, बर्गर जैसे जंकफूड्स अन्य बिमारियों को भी निमंत्रण देते है।
१३) गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन ⇒ अगर आप एक महिला है और आप गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन कर रहे हो, तो आपके हार्मोन्स असंतुलित हो सकते है। और ऐसेमें स्किन पे तैलिये तत्व का ज्यादा उत्पादन होकर पिंपल आ सकते है। पिंपल हटाने का आसान तरीका अगर आप ठीक से जान लोगे तो आपकी यह समस्या कुछ हद तक राहत दे सकती है।
मुंहासे के लक्षण SYMPTOMS OF PIMPLES
हमारे स्किन के रोमछिद्र हमारे स्किन के अंदर की तेल उत्पादन करनेवाली कोशिकावों से जुड़े होते है। जिसकरण हमारे रोमछिद्रों में सिबम बनता है। सिबम हमारे स्किन से मृत त्वचा परत को हटाने में मददगार होता है। और नई सेल्स के निर्माणकार्य में लगा रहता है। पर हार्मोनल और अन्य कारणों की वजह से जब सिबम की अधिक मात्रा में निर्मित होती है तब स्किन ऑयली हो जाती है। और उसमें बेक्टीरिया संक्रमण होकर हमारे रोमछिद्र बंद हो जाते है। नतीजन हमको पिंपल आने की समस्या इन बंद रोमछिद्रों के कारण शुरू हो जाती है। जिन्हे हम पिंपल हटाने का आसान तरीका अपनाकर हटा सकते हो। आगे हम इसके बारे में जानकारी देने वाले है। तो यह आर्टिकल पढ़ते रहिए। अब हम मुंहासे के लक्षण के बारे में जानते है।
- जब मुंहासे/पिंपल होने लगते है हमारे स्किन के रोमछिद्र बंद हो जाते है।
- स्किन पे छोटी छोटी गुलाबी रंग की गाठे अथवा चट्टे पड़ जाते है।
- स्किन के अंदर फुंसी होकर बाहर की और पस जमा हो जाता है।
- स्किन लाल दिखने लगती है।
- त्वचा पर निशान पड़ जाते है।
- स्किन पर सूजन और लालिमा के साथ खुजली भी होने लगती है।
- त्वचा में दानेदार उभार आकर इसका शीर्ष भाग काला अथवा सफेद हो जाता है, जिन्हे हम ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स कहते है।
पिंपल का इलाज कैसे करे, पिंपल को कैसे रोके, पिंपल को कैसे हटाए और इन जैसे कई सारे सवालों के जवाब जानने के लिए आगे पढ़ते रहे। अब हम पिंपल हटाने के घरेलू उपाय याने पिंपल हटाने के घरेलू नुस्खे कौनसे है इसको विस्तार से जानेंगे।
पिंपल हटाने के घरेलू उपाय PIMPLE HOME REMEDIES IN HINDI
१) मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी को हम बहोत सालों से पिंपल हटाने के घरेलू नुस्खे के तौर पर इस्तमाल करते आए है। मुल्तानी मिट्टी में मौजूद सोखने की शक्ति का इस वक्त उपयोग होता है। यह हमारे स्किन से अतिरिक्त तेल की मात्रा सोख लेती है। जिस कारण सिबम नियंत्रित रहता है। और पिंपल आने की समस्या से हमे राहत मिलती है। यह स्किन को गहराई से साफ करके, स्किन से दाग और धब्बे और उनके निशान भी दूर करती है। मुल्तानी मिट्टी में माइक्रोबियल गुण होने के कारण यह एक्ने/पिंपल आने में सहयोग करने वाले बैक्टीरिया को खत्म कर देता है। इसलिए मुल्तानी मिट्टी का उपयोग एंटी एक्ने क्रीम बनाने की प्रक्रिया में भी होता आया है। यह आपके पिंपल के दाग हटाने के घरेलू उपाय का सब से आसन और सरल तरीका है।
बनाने की विधि और इस्तमाल का तरीका
- एक बर्तनमें तीन चम्मच मुल्तानी मिट्टी ले। उसमें एक चम्मच शहद मिलाकर तोड़ा गुलाब जल भी मिक्स करे। जब इसकी अच्छी पेस्ट बन जाए। इसका लेप अपने पूरे चेहरे पर लगादे। जब यह लेप सुख जाए आपको इसे ठंडे या गुनगुने पानी से साफ करना है।
- मुल्तानी मिट्टी में नींबू रस और गुलाबजल मिलाकर अच्छी पेस्ट बना ले। उसे अपने पिंपल या फिर पूरे चेहरे पर लगा ले। दस से पंद्रह मिनिट के बाद जब यह मास्क सुख जाए, अपको इसे पानी से साफ करना है।
२) नीम
पिंपल हटाने का आसान तरीका नीम भी है, और इसका पिंपल हटाने के घरेलू नुस्खे के तौर पर इस्तमाल करना काफी प्रसिद्ध और उपयोगी भी है। जैसे की अपको पता है की नीम स्वाद में बेहद कड़वा होता है। पर क्या आप इसके स्वस्थ को लेकर बेनिफिट्स जानते है। नीम हमारे स्वस्थ के लिए एक संजीवनी जैसा है। निमकी पत्तियों में हमे एंटी एंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टिरियल गुण मिल जाते है। इस कारणवश यह पिंपल को निर्माण करने वाले बैक्टीरिया को जड़ से खत्म करदेता है। और उनकी पुनः निर्मित को नियंत्रित करता है। नीम पिंपल के उपचार के लिए एक उपयुक्त औषधी है। इसका एंटी एक्ने पैक जिसमे तुलसी और ग्रीन टी के अर्क मिलाके तैयार करते है वह एक्ने और मुंहासे के कारण बनने वाले जीवाणु के खिलाफ स्वतंत्र रूप से काम करता है,और पिंपल को जड से खत्म करता है।
बनाने की विधि और इस्तमाल का तरीका
- निम की पत्तियों की पावडर में समान मात्रा में मुल्तानी मिट्टी और थोडा गुलाब जल मिलाकर इस मिश्रण की पेस्ट को पिंपल अफेक्टेड चेहरे पर लगाए। जब यह सुख जाये आपको इसे पानी से साफ़ करना है।
- नीम की पत्तियों के साथ ग्रीन टी के पत्ते पीसकर इसकी अच्छी पेस्ट बना ले, फिर यह मिश्रण आपको लेप स्वरुप में चेहरे पे लगाके जब यह सुख जाये इसको धो लेना है। निम के पत्तो को उबालकर उस पानी से अगर आप चेहरे को साफ़ करोगे तो लाजवाब फायदा आपको मिल जायेगा।
३) हल्दी
हल्दी से पिंपल हटाने के उपाय यह पिंपल हटाने का आसान तरीका आपके लिए बन सकता है। हल्दी में CURCUMIN ( करक्यूमिन ) घटक होता है, जो एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी माइक्रोबियल गुण प्रस्थापित करता है। साथ ही इसके एंटी सेप्टिक और एंटी बेक्टेरियल गुण मुहांसो और पिंपल आने से रोकते है। इसके हीलिंग तत्व पिंपल्स की वजह से होने वाले जख्मों को जल्दी से भर कर उनके दाग धब्बों को भी कम करते है। पिंपल हटाने के घरेलु नुस्के के रूप में हल्दी अपना दाइत्व अच्छे से निभाती है।
बनाने की विधि और इस्तमाल का तरीका
- एक चम्मच शहद में थोडी हल्दी मिलाके इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाकर आपको बिस मिनिट तक इसे सूखने देना है। बाद में आपको आपके चेहरे को पानी से साफ़ करना है।
- एक चम्मच चंदन पावडर में आधा चम्मच हल्दी मिलाके उसमे थोड़ा गुलाबजल मिक्स करके अच्छे से पेस्ट बनाले। अब इस हल्दी और चंदन के मास्क को हमें अपने चेहरे पर लगाना है। लगभग आधा घंटा सूखने के बाद आपको इसे पानी से साफ़ करना है। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो बादमें गुलाबजल आवश्य लगाए।
४) एलोवेरा जेल
मुहांसों से छुटकारा पाने के घरेलु नुस्के में एलोवेरा का स्थान महत्वपूर्ण है। क्योंकि यह आयुर्वेद की एक अनोखी देन है। इसके बहोत सारे गुणधर्म दैनंदिन जिवन में हमें उपयोग में आते है। त्वचा रोगों में यह अतिउत्तम है। इसमें मौजूद एंटी बेक्टेरियल गुण पिंपल को बहोत जल्दी ठीक करने में मदद करते है। साथ ही यह पिंपल का निर्माण करने वाले बेक्टेरिया को जड से हटा देता है। एंटी इंफ्लमेटरी गुण स्किन पे पिंपल से होने वाली सूजन को कम करता है। आपको इसमें एंटीसेप्टिक गुण मिल जाएंगे। सचमे आप इसे सर्वगुण संपन्न फार्मूला कह सकते हो। एनसीबीआई के शोध में यह पाया गया है की, यह मुहांसों से बचाव करने में सहाय्यक है। अगर आपको एलोवेरा के बारे में अधिक जानकारी लेनी है तो आप एलोवेरा जेल के गजब के फायदे यह हमारा लेख पड सकते हो।
बनाने की विधि और इस्तमाल का तरीका
- एलोवेरा के पत्तों से ताज़ा एलोवेरा जेल निकालके उसे अपने चेहरे पे लगाले, जब यह सुख जाये आपको इसे साफ़ करना है। आपके पिंपल हटाने के नुस्खों में यह पिंपल हटाने का आसान तरीका है.
- एलोवेरा जेल में आपको एक विटामिन E और तीन से चार बूंदे नींबू रस की मिलानी है। इसको अच्छे से मिक्स करके अपने चेहरे पर रात को सोने से पहले लगाके हल्के हाथों से मसाज करना है। रात भर ऐसे ही रख कर, सुबह अपने चेहरे को अच्छे से साफ़ करना है।
५) ग्रीन टी
ग्रीन टी में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट के गुण आपकी स्किन से जलन लालिमा और सूजन को कम करते है। आपके मन में पींपल कैसे हटाए यह सवाल आता हो तो इसका जवाब ग्रीन टी की मदद से ऐसा हो सकता है। और ये बहोत मायनों में सही साबित होता है। ग्रीन टी में आपको पॉलीफेनोल्स गुणधर्म मिलेंगे जो मुहांसे हटाने के घरेलु उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। यह हमारे सीबम निर्मिति को नियंत्रित करता है। इस वजह से आपको पिंपल और उसके गंभीर परिणामों से मुक्ति मिलती है। इस वजह से ग्रीन टी को चेहरे की फुंसी हटाने के उपाय में हम शामिल करके पिंपल हटाने का आसान तरीका मान सकते है।
बनाने की विधि और इस्तमाल का तरीका
- ग्रीन टी का पैकेट उबले हुए पानी में डालके अच्छे से घोल के लेले। जब यह ग्रीन टी युक्त पानी ठंडा हो जाये इसे अपने पिंपल या फिर पुरे चेहरे पर लगाए। दस या पंद्रह मिनिट होने के बाद आप चेहरे को वॉश कर ले।
- ग्रीन टी के बैग से थोड़े पत्ते निकाल के उन्हें गर्म पानी से गीला करे। इन पत्तों को एलोवेरा अथवा शहद के साथ मिक्स करके अच्छा पेस्ट बनाले। बाद में इस मिश्रण को अपने पिंपल/मुहांसे वाली जगह पर लगाए। ग्रीन टी के मास्क को अपने चेहरे पर दस से बीस मिनिट रखने के बाद पानी से साफ़ कर लेना है।
६) दालचीनी
मुहांसे हटाने के लिए दालचीनी एक घरेलु नुस्खा है। और यह बहोत ही लाभकारी साबित होता है। आपको इसमें एंटी-बेक्टेरियल गुण मिलजाएँगे। जो पिम्पल का कारण बनने वाले कीटाणुओं को नष्ट कर देते है। इसवजह से आपके चेहरे पे पिम्पल आने का खतरा कम हो जाता है। साथही इससे आपके स्किन का कोलेजन लेवल बढाता है, नतीजन दाग धब्बे हटकर स्किन में निखार आता है।
बनाने की विधि और इस्तमाल का तरीका
- दालचीनी को अच्छे से पीस ले फिर इसमें थोडा नींबू का रस डालकर अच्छी पेस्ट बना ले। यह पेस्ट चेहरे पर जहा पिंपल है वहा लगाकर आधे घंटे बाद चेहरे को पानी से साफ़ करे। आपके पिंपल ठीक हो जायेंगे। यह पिंपल हटाने का घरेलु उपाय बहोत ही आसान है।
- दालचीनी पावडर में आपको शहद मिलाकर इसकी अच्छी पेस्ट बनानी है। यह पेस्ट आपको रोज अपने चेहरे पर लगानी है। सिर्फ पंद्रह मिनिट तक इसे फेस पे रहने देना है। बाद में आपको अपने चेहरे को पानी से साफ करना है।
७) टी ट्री ऑइल
चेहरे की फुंसी हटाने के उपाय में हम टी ट्री ऑइल को अच्छा माना गया है। NCBI (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन) की वेबसाइड में प्रसारित एक लेख में भी बोला गया है की टी ट्री ऑइल में एंटी-बेक्टेरियल और एंटी-इफ्लेमेटरी गुण होने के कारण पिंपल के इलाज के लिए इसे उपयोग में लाया जा सकता है। इसके इन गुणों के कारण कई सौंदर्य प्रसाधन और स्किन केयर क्रीम में भी इसका उपयोग किया जाता है। इनसब बातों को परखते हुए हम भी टी ट्री ऑइल का इस्तेमाल पिंपल हटाने के घरेलु नुस्के के रूप में कर सकते है।
बनाने की विधि और इस्तमाल का तरीका
- आधे चम्मच एलोवेरा जेलमें दो से तीन बूंद टी ट्री ऑइल की मिलाये। इसका अच्छा मिश्रण बनाले और इस मास्क को अपने चेहरे पर लगाके जब बीस मिनिट पुरे हो जाये आपको इसे पानी से साफ़ करना है। आप यह पींपल हटाने की विधि दिन में दो या तीन बार कर सकते हो।
- शहद और टी ट्री ऑइल का एक चिकना और अच्छी तरह से मिक्स किया हुवा घोल बना ले। रुई या इअर बड की मदद से अपने पींपल पे लगाए। ज्यादा जोर से न घिसे बस थपथपाकर लगाना है। आधे घंटे बाद गुनगुने पानी से इसको साफ़ कर ले।
८) नींबू
घर में मौजूद नींबू से भी आप पींपल ट्रीटमेंट आसानीसे कर सकते हो। आपको इसमें फ्लेवोनोइड के गुणधर्म मिल जायेंगे जो आपके पींपल को बढाने वाले बेक्टेरिया को हटा देता है। इस वजह से आपको एक्ने/पींपल से राहत मिलती है। नींबू में मौजूद सी विटामिन आपके चेहरे के दाग धब्बों को हल्का करके स्किन में निखार लाता है। इस वजह से आप नींबू का उपयोग पींपल हटाने के घरेलु उपाय में कर सकते हो।
बनाने की विधि और इस्तमाल का तरीका
- रात को सोने से पहले एक कटोरी में नींबू का रस निकाल के उसे अपने चेहरे पे जहा पींपल है वहा पर लगाले। रात भर इसे ऐसे ही रहने दे सुबह उठने के बाद पानी से साफ़ करले।
- एक चम्मच नींबू का रस और चार चम्मच ग्लिसरीन मिक्स करके अपने चेहरे पर लगाए। आधा घंटा सूखने के बाद इसे पानी से साफ़ करले। ध्यान रहे आपको इस बिच में कोई भी फेस वॉश या साबुन का इस्तेमाल नहीं करना है, सिर्फ पानी से ही चेहरे को धोना है।
९) लहसुन
आपके घर में आसानीसे मिलने वाली लहसुन को भी पिंपल हटाने का आसान तरीका माना जाता है। इसमें ALLICIN (एलिसिन) के एंटी-बेक्टेरियल तत्व मिलते है। जो आपके त्वचा को कीटाणु मुक्त रखते है। साथ ही इसमें आपको एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण एक साथ मिलजाएँगे। इस वजह से आपके स्किन में लालिमा सूजन आने का खतरा भी कम हो जाता है। लहसुन के मुहांसे विरोधी गुणधर्म के चलते इसके अर्क से एंटी-एक्ने जेल भी बनाया जाता है। इसलिए यह बहु उपयोगी लहसुन पींपल हटाने के घरेलु नुस्के में अग्रक्रम में आता है।
बनाने की विधि और इस्तमाल का तरीका
- सबसे पहले लहसुन की एक कली ले उसको ऊपर की तरफ से थोडा काट ले और इससे निकलने वाले रस को अपने पिंपल्स पे लगाके दस मिनिट सूखने दे। थोड़ी जलन महसूस होगी पर यह इलाज कारगर साबित होगा। दस मिनिट होने के बाद अपने चेहरे को पानी से साफ़ करे। कुछ दिनों तक इसका इस्तमाल करते रहे, आपको पिंपल से जरूर राहत मिलेगी।
- हल्दी और लहसुन को अच्छे से पीस कर एक पेस्ट बनाले। अब इस पेस्ट में दो से तीन बूंद नारियल तेल मिलाके यह मिश्रण पिंपल पर लगाकर आधे घंटे बाद चेहरे को पानी से साफ़ करना है।
१०) कॅस्टर ऑइल
कॅस्टर ऑइल याने के अरंडी का तेल आपकी स्किन की समस्याओं को हल करने की लिए उपयोग में आता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण मिल जाएंगे। जो आपके पिंपल को जड़से हटाके सूजन और एलर्जी को भी कम करने में सक्षम है। इसलिए कॅस्टर ऑइल को पिंपल हटाने का आसान तरीका माना जाता आया है। यह आपके स्किन से सभी प्रकार की अशुद्धियाँ निकालके स्किन को सॉफ्ट और मुलायम बना देता है।
बनाने की विधि और इस्तमाल का तरीका
- कॅस्टर ऑइल को डाइरेक्ट अपने फेस पे लगाना नहीं है। इसे डाइल्यूट करने की जरुरत पड़ती है। कॅस्टर ऑइल, आर्गन ऑइल और कोकोनट ऑइल को सामान मात्रा में लेकर मिक्स करले फिर इस मिश्रण को अपने पिंपल्स पे लगाके अच्छे से सॉफ्ट तरीके से मसाज करे। दस मिनिट बाद आपको इसे पानी से साफ़ करने है। चेहरा धोने के बाद मॉइस्चराइज़र लगाना न भूले।
- आपको कॅस्टर ऑइल को एलोवेरा जेल के साथ मिक्स करना है। फिर इस मिश्रण को हल्के हाथो से या फिर रुई की मदद से पिंपल या फिर पुरे चेहरे पे लगाना है। और फिर सूखने के बाद इसे अपने चेहरे से गुनगुने पानी से साफ़ कर देना है।
(टिप – कोई भी नुस्खा/उपाय ट्राय करने से पहले स्किन पैच टेस्ट अवश्य करे)
नाक पर किल मुहांसे हटाने के घरेलु उपाय HOW TO REMOVE PIMPLES ON THE NOSE
नाक पर सबसे ज्यादा ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स आते है। बाद में यही पींपल आने का सब से बडा कारण बनते है। नाक पर पिंपल आना हम मुहांसे हटाने के घरेलु उपाय का उपयोग करके हटा सकते है। तो आइये जानते है ये पिंपल हटाने के घरेलु नुस्के कौनसे है।
१)ओटमील स्क्रब ⇒ आपको बस ओटमील में थोड़ा शहद मिलाकर अपने नाक पर दिन में सिर्फ दो बार अच्छे से स्क्रब करना है। ऐसा करने से हमारे नाक के पिंपल्स आसानीसे हट जायेंगे।
२) सेब का सिरका ⇒ आपको सेब के सिरके में एंटी-बेक्टेरियल गुण मिलेंगे जो आपके नाक पे पींपल का कारण बनने वाले बॅक्टेरिया को जड़ से खत्म कर देते है। साथ ही यह स्किन के PH लेवल को भी संतुलित रखता है। एक चम्मच सेब के सिरके में आधा चम्मच पानी मिलाके पिंपल पे लगाना है। और कुछ देर बाद इसे धो लेना है।
३) सेंधा नमक ⇒ पिंपल हटाने का आसान उपाय सेंधा नमक भी है। आपको इसमें मैग्नेशियम के गुण मिलते है जो आपके हार्मोन्स को संतुलित रखते है। इस वजह से पिम्पल की परेशानी कुछ हद तक कम हो जाती है। यह आपके स्किन से डेडस्किन सेल्स का भी सफाया करता है। इसके उपयोग से स्किन स्वस्थ और मुलायम बन जाती है। एक बर्तन में पानी लेना है उसमे थोड़ा सेंधा नमक डालके इसको अपने पींपल पे लगाना है। बिस से पच्चीस मिनिट बाद इसे कपडे से पोंछकर चेहरे को ऐसे ही छोड़ देना है। पानी से धोना नहीं है।
४) स्टीम (बाफ) ⇒ स्टीम लेने से आपके स्किन के पोर्स खुल जाते है। यह एक पिंपल हटाने का आसान तरीका है। स्टीम लेने की वजह से आपके ब्लैकहेड्स नरम पड जाते है। और उनको ब्लैकहेड्स निकालने के टूल्स से हटाया जा सकता है। इस तरह से आपको पिंपल्स से मुक्ति मिलती है। बस आपको एक बर्तन में गरम पानी करना है और अपने सर के ऊपर एक टॉवल रख कर अच्छे से दस से पंद्रह मिनिट तक बाफ लेनी है। यह सबसे किफायती पींपल हटाने का घरेलु नुस्खा है।
५) आइस (बर्फ)⇒ अगर आपके पींपल ज्यादा दर्द करते है और उनमे सूजन आती हो तो आपके लिए बर्फ अच्छा काम करेगा। यह आपको सूजन जलन और दर्द से आराम दिलाता है और पींपल का असर कम करता है। बस आपको एक रुमाल में आइस लेकर आपके नाक के पींपल पर हल्के से दबाना है। आपको यह प्रोसेस रोजाना करनी है। आपको पींपल से रहत जरूर मिल जाएगी।
(टिप – कोई भी नुस्खा/उपाय ट्राय करने से पहले स्किन पैच टेस्ट अवश्य करे)
मुहांसे का इलाज PIMPLE TREATMENT IN HINDI
हमने अब तक आपको पिंपल हटाने के घरेलु उपाय और नुस्के इनके बारे में विस्तार से बताया है। पर अगर इन उपायों से भी बात ना बने तो तुरंत डॉक्टरी सलाह लेना बेहद जरुरी है। जिससे आपको इन पिंपल्स से छुटकारा मिल सके। आगे हम पिंपल्स का इलाज किस तरह से किया जाता है इसके बारे में जानेंगे ताकि आपकी मन में कोई दुविधा न रहे (आगे पढ़ते रहे… )
१) बेंजॉयल पेरोक्साइड (BENZOYL PEROXIDE)
मुहांसे का इलाज करने के लिए बेंजॉयल पेरोक्साइड का इस्तेमाल होता है। इसमें खास बात यह है की ये एक एंटीसेप्टिक की तरह काम करता है। त्वचा के सतह पर होने वाले बॅक्टेरिया संक्रमण को यह कम करता है। यह ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स पे भी एक प्रभावी अस्त्र है। यह इंफ्लमेशन को भी कम करता है। बेंजॉयल पेरोक्साइड में ब्लीचिंग के गुणधर्म पाए जाते है,अपने बालों और कपड़ो पर लगने से बचे।
२) टॉपिकल रेटिनॉयड (TOPICAL RETINOIDS)
टॉपिकल रेटिनोयड आपको जेल या फिर क्रीम बेस में उपलब्ध है। इसमें खास कर एक्सफोलियटिंग तत्व मौजूद होते है। जो स्किन से मृत त्वचा को निकालके स्किन को अंदर से साफ करता है। यह सिबम निर्मिती को नियंत्रित करता है। गर्भ अवस्था के दौरान इसका इस्तमाल न करे। इसे आपको बस दिन में एक बार सोने से पहले लगाना है।
३) टॉपिकल एंटीबायोटिक (TOPICAL ANTIBIOTIC)
यह खास कर बंद रोमछिद्रों को संक्रमित करने वाले बैक्टीरिया को मारने के लिए मददगार है। यह अपको जेल बसे या फिर लोशन के रूप में मिलता है। इसको बस अपको दिन में दो बार लगाने की सलाह दी जाती है। इसके ज्यादा इस्तमाल करने से आपके स्किन में जलन हो सकती है। मुंहासे का इलाज करने के लिए आप इसका इलाज डॉक्टर ने बताए हुए तरीके से करे।
४) एंटीबायोटिक गोलियां (ANTIBIOTIC TABLETS)
आपको मुंहासों का इलाज करने के लिए एंटीबायोटिक गोलियां तब दी जाती है जब आपके पिंपल बहोत गंभीर स्वरूप प्राप्त कर लेते है। यह गोलियां आपको पानी के साथ लेनी होती है। ज्यादा तर इसमें टेट्रासाइक्लिन (TETRACYCLINE) और एरिथ्रोमाइसिन ( ERYTHROMYCIN) नामक एंटीबायोटिक गोलियों का एक्ने ट्रीटमेंट के लिए ज्यादा उपयोग किया जाता है। यह गोलियां आपको डॉक्टरी निर्देशानुसार ही लेनी चाहिए क्योंकी अपको इस दवाई से साइड इफेक्ट्स हो सकते है।
५) हार्मोनल थेरेपी (HORMONAL THERAPIES)
इसका ज्यादा लाभ महिलाओंको मिलता है। अगर आपके मुंहासे मासिक धर्म याने मंथली पीरियड्स के दरमियान ज्यादा आते है। या फिर आपकी समस्या अंडाशय (ओवरी) सिंड्रोम जैसे हार्मोनल स्तिथियोंसे जुड़ी होती है, तभी इसका प्रयोग किया जाता है। आपको इन दवाइयों के दुष्परिणाम भी झेलने पड़ सकते है इसलिए डॉक्टरी सलाह बेहद जरूरी है।
६) आइसोटेट्रीनायन (ISOTRETINOIN)
मुंहासे का इलाज करने के लिए डॉक्टर इस दवा का इस्तमाल करने की सलाह देते है। ये दवा काफी असरदार है। यह आपके सिबम को नियंत्रित करती है। आपके स्किन के रोमछिद्रों को यह बंद होने से भी रोकती है। बैक्टीरिया को कम करके पिंपल आने की समस्या से राहत दिलाती है। साथ ही यह पिंपल की वजह से होने वाली सूजन और लालिमा कम करती है। पर ध्यान रहे इस असरदार दवा के कई साइडइफेक्ट्स भी है। इसलिए इस दवाई के साथ जाने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर बात करे।
७) डर्माब्रेशन (DERMABRASION)
आपको जब मुंहासे आते है तब वह जाते वक्त भद्दे दाग और धब्बें स्किन पे छोड़ जाते है। और इन पिंपल के कारण होने वाले दाग धब्बों के निशान मिटाने के लिए यह ट्रीटमेंट दी जाती है। डर्माब्रेशन प्रक्रिया में लेझर या विशेष रूप से निर्माण किए गए तारवाले ब्रश का उपयोग त्वचा की ऊपरी परत को हटाने के लिए किया जाता है। यह प्रक्रिया करने के बाद हमारी स्किन महीनों तक लाल और सूजन भरी दिखाई देती है। यह इस ट्रीटमेंट का एक भाग है। फिर धीरे धीरे जब वह नॉर्मल होती है, तब स्किन लेयर में सुधार होकर दाग धब्बे भी कम हो जाते है।
८) लेझर उपचार (LASER TREATMENT)
लेझर ट्रीटमेंट का उपयोग सौम्य और मध्यम हल्के मुंहासे हटाने के लिए किया जाता है। आपको इसमें दो प्रकार मिलजाएंगे एब्लटिव लेझर उपचार (Ablative lazer treatment) और नॉन एब्लटिव लेझर उपचार (Non-ablative lazer treatment) लेझर तकनीक का उपयोग खास कर स्किन रिजनरेशन के लिए किया जाता है। यह पिंपल की वजह से होने वाले दाग धब्बों को कम करके स्कीन में एक चमक लाता है।
९) होमियोपेथी (HOMEOPATHY)
होमियोपेथी भी मुंहासे हटाने के लिए उपयोगी साबित होती है। आपके किल मुंहासों का इलाज आप इस पिंपल की ट्रीटमेंट के जरिए कर सकते हो। इसका उपयोग पिंपल की दवा के रूप में किया जाता है। इसमें सफेद कलर की शक्कर जैसे स्वाद वाली बारीक गोल गोलियां बिना पानी के खानी होती है। इसका लगभग तीन से छह महीनों का कोर्स होता है जो अपको डॉक्टर के कहे अनुसार लेना होता है। इस ट्रीटमेंट से हमे पिंपल ब्रेकआउट से राहत मिलती है।
१०) ब्लू एंड रेड लाइट से उपचार (BLUE & RED LIGHT TREATMENT)
किल मुंहासे का इलाज करने के लिए इस लाइट थेरीपी का इस्तमाल किया जाता है। प्रोपेशोनी बेक्टेरिया को ज्यादा तर पिंपल आने का कारण बताया जाता है। नीली अथवा लाल लाइट पड़ते ही यह बेक्टीरिया खत्म हो जाता है। तेल ग्रंथियां भी सिकुड़ जाती है जिस कारण सिबम का बहाव कम मात्रा में होता है। और फिर पिंपल आने का खतरा कम होकर हमें पिंपल से छुटकारा मिलता है।
पिंपल के लिए कौनसी क्रीम अच्छी होती है WHICH CREAM IS BEST FOR PIMPLES
अगर अपको बारबार पिंपल आते है, तो जाहिर है इसका असर आपकी स्किन पे जरूर पडेगा। पिंपल होने से त्वचा की चमक और सुंदरता पर थोडा असर जरूर पड़ता है। पर एक बात जहन में बिठालो की यह पिंपल दिमागी और व्यक्तित्व की सुंदरता को कम नही कर सकता। आप बिना किसी दिक्कत और झिझक के बाहर घूमने आते जाते रहो। इसमें शर्म करने वाली कोई बात नही है। आज नही तो कल पिंपल ठीक होने ही वाले है। हल्के से सौम्य पिंपल्स के लिए आप लेख में दिए गए पिंपल हटाने के आसान उपाय और पिंपल हटाने के घरेलू नुस्खे अपना सकते हो। पर अगर यह समस्या ज्यादा ही गंभीर हो रही हो तो। देर किए बिना तुरंत डॉक्टर से संपर्क करे। समय पर इलाज करना यह इस समस्या पर मात करने का एकमात्र हल है।
जब बात आती है पिंपल के लिए कौनसी क्रीम अच्छी होती है यह जानने की, तो हम इस लिस्ट में वही क्रीम शामिल करेंगे, जो हमारे सिबम को नियंत्रित करके हमारे स्किन के रोमछिद्रों को गहराइसे से साफ कर सके। पर अगर पिंपल हटाने की क्रीम में स्किन के दाग धब्बे हटाने की शक्ति भी शामिल हो तो सोने पे सुहागा वाली बात होगी। इसलिए अगर आप बाजार में कोई पिंपल की क्रीम लेने जाओगे तो अपको इन सब बातों का खयाल जरूर रखना ही है। पर अगर अपको ऑनलाइन कोई क्रीम खरीदनी है, तो हम आपको पांच अच्छे सुझाव दे रहे है। इनमें से जो क्रीम अपको अपने स्किन टाइप के अनुसार सूट हो खरीद सकते हो यह सभी पिंपल हटाने का बेस्ट क्रीम है।
पिंपल के लिए सबसे अच्छी क्रीम के नाम
१) Himalaya Herbals Clarina Anti-Acne Cream
२) Biotique Bio Winter Green Spot Correcting Anti Acne Cream
३) Mamaearth Anti-Pollution Daily Face Cream
४) Sebamed Clear Face Care Gel
५) Garnier Men Acno Fight Pimple Clearing Whitening Day Cream
पिंपल से बचाव PIMPLE PREVENTION TIPS IN HINDI
जब आप पिंपल से त्रस्त होते हो, तब पिंपल से बचने के उपाय क्या हो सकते है। और इस पिंपल की समस्या का समाधान कैसे करे। यह सवाल आपके मन में उठना जायज है। ऊपर हमने अबतक पिंपल आने के बाद इसे कैसे रोके इसकी जानकारी ली। अब हम आपको पिंपल से बचाव कैसे करे इसके बारे में अवगत कराएंगे। बस हमने अपको जो सुझाव आगे दिए है उनको आपको अपनी आदतों और रोज व्यवहार में शामिल करना है। यह आपके पिंपल हटाने का आसान तरीका होगा।
१) नियमित चेहरे को धोएं
आप अपने चेहरे को दिन में कम से कम दो या तीन बार पानी से साफ़ करे । यह करने से आपके स्किन से धूल मिट्टी साफ़ होकर अतिरिक्त तेल भी साफ हो जाता है। बस चेहरे को दो या तीन बार ही धोना है ज्यादा बार धोना स्किन से नमी को निकाल भी सकता है। साबुन का इस्तेमाल करने से बचे, नैचुरल फेस वॉश का उपयोग करना फायदेमंद साबित होगा।
२) पानी पिने की आदत
दिन में कम से कम आठ से दस गिलास पानी पिने की आदत डाले। जिससे आपके पानी की शरीर के लिए आवश्यकता पूरी होगी। पानी पिने की वजह से आपके शरीर से अशुध्दियां निकलने में मदद होती है। आपको इससे मुहांसों से छुटकारा मिलेगा और दूसरी बिमारियों से भी राहत मिलेगी।
३) चेहरे को बार बार न छुए
बार बार चेहरे को छूना एक गंदी आदत है। आपको इसको तुरंत छोडना होगा। क्योंकि जब आप अपने हाथों से चेहरे को छूते हो आपके हाथों में मौजूद बेक्टेरिया आपके चेहरे की स्किन से चिपक जाते है और पिंपल होने का कारण बन जाता है।
४) स्किन केअर प्रोडक्ट
सावधानीसे स्किन केयर प्रोडक्ट्स चुनना पिंपल से बचाव का एक तरीका है। क्योंकि हर एक शख्स की स्किन अलग-अलग टाइप की होती है। कोई भी प्रोडक्ट चुनने से पहले वह अपने स्किन को सुट होता है या नहीं, इसकी जांच जरूर करे। ऐसेमें स्किन पैच टेस्ट करने की हम बार बार सलाह देते आये है।
५) तनाव से दूर रहे
स्ट्रेस हमारी ओवरऑल तबियत पे बुरा असर करता है। जिस कारण हम बहोत सारी शारीरिक और मानसिक बीमारियों से घिर जाते है। तनाव हमारे हार्मोन्स को भी असंतुलित कर देता है। और सीबम ज्यादा मात्रा में बहता है। जिसकारण आपको पिंपल की समस्या बार बार हो सकती है। तनाव मुक्त जीवन ही अच्छी सेहत की कुंजी है।
६) मेकअप टिप्स
अगर आप पिम्पल से त्रस्त हो तो उसका कारण आपका मेकअप लगाने का तरीका और उसमें इस्तमाल होने वाले प्रोडक्ट्स भी हो सकते है। आपको ज्यादा ऑयली मेकअप करने से बचना है। रात को सोते समय मेकअप उतार के ही सोना है। और एक बात मेकअप रिमूवर किट में सेलिसिलिक एसिड और ग्लायकोलिक एसिड युक्त फेसवॉश या मेकअप रिमूवर का ही उपयोग करना है। नॉन कमेड़ोगेनिक मेकअप किट अच्छा ऑप्शन साबित होगा।
७) एक्सफोलिएट करना है जरुरी
स्किन को स्क्रब करना बहोत ही महत्वपूर्ण होता है। इसके लिए आपको स्किन के हिसाब से ‘सबसे अच्छा स्क्रब‘ चुनना होगा। स्क्रब करने से आपको डेडसेल्स, ब्लैकहेड्स और स्किन की सभी प्रकार की ऊपरी अशुद्धियाँ निकल जाती है। और अगर इनको वक्त पे स्किन से निकाला न जाए तो आगे चलकर यही पिंपल होने का सबसे बड़े कारण बन जाते है। एक्सफोलिएशन विधि स्किन के रोमछिद्रों से गंदगी हटाने की एक आसान विधि है। यह आपके लिए पिंपल हटाने का आसान तरीका बन जाता है।
८) खाने पिने की आदत
जैसे जैसे हम आधुनिकता अपना रहे है उसके साथ हमारे खाने पिने की आदते भी बदलती जा रही है। दरअसल यह आदते हमारे सेहत पर भी बुरा असर करती है। और इसका सीधा असर हमारे स्किन पे होता है। और बाद में हम पिंपल से घिर जाते है। आपको सकस आहार ही खाने में लेना है। जो आपको अच्छी सेहत दे सके। इसके साथ खाने के टाइम टेबल का भी हमको अनुसरण करना होगा। वो कहते है न “व्यक्ति के लिए सबसे बड़ा उपहार उसका स्वस्थ होना होता है, बाकी इसके आगे सारे उपहार छोटे ही होते हैं “।
९) कसरत करना जरुरी
आप कसरत अपने मसल्स बनाने के लिए करते हो। पर क्या आपको पता है की यह करने से आपके मुहांसे भी कम हो जाते है। कसरत करना पिंपल हटाने का आसान तरिका है। यह करने से आपकी सेहत अच्छी हो जाती है। और कसरत करते वक्त जो पसीना बहता है उसमें आपके शरीर से जो अशुद्धियाँ है वह भी बह जाती है। नतीजन आपको पिंपल से छुटकारा मिलता है। पर एक जरुरी बात कसरत करने के बाद जो पसीना निकलता है उसे शरीर पे सूखने न दे। कसरत के बाद स्नान लेना अच्छा होगा।
१०) तैलीय तत्वों से दुरी बनाये
पिंपल आने का सब से बडा कारण आपके स्किन से उत्सर्जित होने वाले ज्यादा तेल की मात्रा हो सकती है। इसलिए अगर हम पिंपल हटाने का आसान तरीका क्या है इस सवाल का जवाब चाहते है, तो आपको अंदर से भी स्वस्थ होना होगा। इसके लिए आपको OILY FOOD, OILY SKIN CARE PRODUCTS को हमेशा के लिए बाय बाय टाटा करना होगा। तभी आपकी पिंपल की समस्या जल्दी हल होगी। हमेशा सकस आहार लेना ही आपके लिए फायदेमंद होगा।
पढ़ते रहे
अब तक हमने पिंपल के कारण जानकर पिम्पल हटाने के घरेलु उपाय साथ ही पिंपल से बचाव के लिए क्या तरीका अपनाना चाहिए इसके बारे में विस्तार से जाना। अब हम पिम्पल की समस्या का हल निकालनेके लिए हमारा डाइट कैसा हो हमें क्या खाना चाहिए और किससे परहेज करना चाहिए इसकी जानकारी लेंगे।
आपको क्या खाना है
ज्यादा तर जो लोग सेहत को लेकर गंभीर होते है। वह इसकी अहमियत जरूर जानते है, और पौष्टिक आहार का ही सेवन करते है। पींपल हटाने के लिए हमें यही बात गौर से समझनी होगी। इससे आपके पिम्पल आने की समस्या का निराकरण होगा।
- हरी सब्जियां
- ताजे फल
- साबुत अनाज
- कम तेल वाले पदार्थ
- विटामिन A, E और ZINK युक्त भोजन
- एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर पदार्थ
आपको क्या नहीं खाना है
जो खाना आपके सेहत के लिए अच्छा नहीं होता वह आपके स्किन के लिए भी कुछ हद तक अच्छा नहीं माना जाता। आपके शरीर में जो पदार्थ हार्मोन्स बदलाव का कारण बन सकते है, ऐसे खाने की चीजों से हमें बचके रहना है। याफिर इनको अपने डाइट प्लान से निकाल देना है। हार्मोन्स का बदलाव ज्यादा सिबम स्त्राव होने का कारण बनता है।
- सफेद ब्रेड
- चॉकलेट
- दुग्धजन्य पदार्थ
- प्रोसेस्ड प्रोडक्ट
- हाय शुगर युक्त कोल्ड ड्रिंक्स
पिम्पल हटाने के आयर्वेदिक तरीके
आयुर्वेद के अनुसार शरीर में पित्त और कफ की मात्रा अधिक होने पर आपको इसके परिणाम स्वरुप पिंपल शरीर पर आ सकते है। प्राचीन समय से हम इन आयुर्वेदिक नुस्खों का इस्तमाल हमारी शारीरिक सुंदरता बढाने के लिए करते आये है। ज्यादातर आयुर्वेदिक नुस्खों में शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट होते है। जो हमारी स्किन से किसी भी तरह की परेशानी जड़ से खत्म करने में सक्षम होते है।
वैसे देखा जाए तो पिंपल कुछ एक दिनों के मेहमान होते है। पर उनके भद्दे दाग हमें लंबे समय तक सहने पड़ते है। ये दाग इतने जिद्दी होते है की इनको हटाना भी एक चुनौती बन जाता है। ऐसे में हम आयुर्वेदिक तरीके से इनको कम कर सकते है। आयुर्वेदिक नुस्खे पूरी तरह से १००% सुरक्षित होते है। जो हम बिना किसी दिक्कत के आसानीसे इस्तेमाल कर सकते है।
*(नोट – कोई भी उपाय स्किन पे करने से पहले अपनी स्किन की परीक्षा के लिए स्किन पर पैच टेस्ट आवश्य करे)
१) हल्दी और दूध से बना मास्क
आधा चम्मच हल्दी में एक चम्मच कच्चा दूध मिलाये। जब इसकी पेस्ट बन जाए अपने पिंपल पे लागले। आपको इसकी एक पतली परत को अपने पिम्पल की जगह लगाना है। आपको अपना चेहरा पांच से दस मिनिटों के बाद गुनगुने पानी से धो लेना है। इस पिम्पल हटाने के आयुर्वेदिक तरीके का आपको सप्ताह में दो बार उपयोग करना है।
२) शहद और बेसन का फेस मास्क
आपको एक बर्तन में आधा चम्मच बेसन लेना है। और उसमे शहद मिलाकर पिम्पलवाली जगह पर लगाके पांच से दस मिनिट सूखने के लिए छोड देना है। बाद में अपने चेहरे को अच्छे क्लींजर से साफ़ करलेना है। आपको हफ्ते में तीन बार इसका प्रयोग करना है।
३) गुलाबजल और मेरीगोल्ड
सूखे हुए मेरीगोल्ड पुष्प की दो से तीन पंखुड़ियों को पीस ले। फिर उसमें दो चम्मच गुलाब जल को मिलाये। अपने चेहरे पर जहां पिम्पल है वहा पर लगाए। दस मिनिट सूखने के बाद इसे पानी से साफ़ करे। आपको यह विधि हफ्ते में दो बार करनी है।
४) नीम और एलोवेरा मास्क
सुखी हुई नीम की पत्तिया लेकर उनको पीसके पावडर बनानी है। आधा चम्मच नीम की पावडर लेकर उसमें दो चम्मच एलोवेरा जेल मिलाना है। बाद में मास्क को अपने पिंपल प्रवण चेहरे पर लगाके पांच मिनिट बाद गुनगुने पानी से साफ़ करना है। आप यह पिंपल हटाने का आसान तरीका सप्ताह में तीन से चार बार कर सकते हो।
५) बादाम पावडर और चंदन पावडर मास्क
एक बर्तन में आपको एक चम्मच चंदन पावडर लेनी है और उसमें दो चम्मच बादाम तेल डालके अच्छे से मिक्स करना है। अच्छे से पेस्ट जब तैयार होगी आपको इसे आपके पिंपल पे लगाना है। दस मिनिट बाद गुनगुने पानी से इसे साफ़ कर देना है। पिंपल हटाने के इस घरेलु नुस्खे को आप सप्ताह में तीन से चार बार कर सकते हो। इस पिंपल हटाने के आयुर्वेदिक तरीके से आपके चेहरे के दाग भी धीरे-धीरे कम हो जायेंगे।
पिंपल हटाने वाला साबुन
पिंपल हटाने वाले साबुन में हमें त्वचा की सफाई और अंदरूनी परतो से बेक्टेरिया को हटाने की शक्ति होना बेहद जरुरी है। हमारे बंद रोमछिद्रं, अशुद्धियाँ और गंदगी इन सबकी वजह से पिंपल आने में मदद मिलती है। जब स्किन में बेक्टेरिया संक्रमण बढ़ जाता है। हम पिंपल आने की समस्या से घिर जाते है। आगे हम आपको ऐसे साबुन के नाम बता रहे है जो आपके लिए पिंपल्स हटाने वाला साबुन साबित होगा। जो आपकी पिंपल युक्त स्किन से धूल, मिटटी, अशुद्धियाँ हटा कर बेक्टेरिया संक्रमण का प्रतिरोध करेगा।
अगर आपकी स्किन तैलीय टाइप की है तो सैलिसिलिक एसिड, सोडियम सल्फेटामाइट और बेंज़ोयल पेरोक्साइड युक्त साबुन चुनना होगा। पर अगर आपकी स्किन सुखी ड्राई पपडीदार टाइप में आती है तो मॉइस्चराइजर, इमोलिएटर और हाइड्रेटिंग एजेंट युक्त साबन आपको चुनना है। एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण वाले साबुन आपके संवेदनशील स्किन के लिए बहोत ही अच्छे होते है। वैसे ही सल्फर से समृद्ध साबुन सिस्टिक मुहांसों पर अच्छा प्रभाव करता है।
पिंपल हटाने वाले साबुन के नाम
१) Dettol Bathing Soap Aloe Vera
२) SebaMed Cleansing Bar Soap-Free for Normal to Oily Skin
३) Himalaya Herbals Neem and Turmeric Soap
४) Vaadi Herbals Becalming Tea Tree Soap Anti Acne Therapy
५) Richfeel Naturals Calendula Anti Acne Soap
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
प्र ⇒ पिंपल हटाने के लिए कौनसी क्रीम यूज करना चाहिए ?
उ ⇒ पिंपल क्रीम के दो प्रकार है एक हर्बल क्रीम और दूसरी रासायनिक केमिकल युक्त क्रीम। पर यह पूरी तरह से आपके ऊपर डिपेंड है की आप किसका चुनाव करे। प्राकृतिक तत्वों पर बेस क्रीम में अपको हर्बल तत्वों का जोड़ मिलता है। इसका उपयोग करने से त्वचा पर कोई भी दुष्परिणाम नही होता। इसलिए अपको पिंपल हटाने के लिए हर्बल तत्व से बनी क्रीम का उपयोग करना चाहिए।
प्र ⇒ चिकन खाने से पिंपल की संख्या बढ सकती है ?
उ ⇒ हम बताना चाहेंगे की चिकन खाने से पिंपल नही निकलते है। तो उनका चेहरे पर चिकन खाने की वजह से बढ़ने का सवाल ही नहीं है। पर एक बात हो सकती है, आपके चेहरे पे पिंपल पेट की गर्मी की वजह से हो सकते है। आपको भोजन में यह गर्मी कम करने के लिए सलाद खाने की आदत डालनी चाहिए। फलाहार और छास पीना भी सेहत के लिए अच्छा साबित होगा।
प्र ⇒ च्यवनप्राश खाने से क्या पिंपल ज्यादा निकलते है ?
उ ⇒ च्यवनप्राश खाने से पिंपल नही निकलते है। च्यवनप्राश खाने से हमारी इम्यूनिटी बढ़ती है। एक बात का ध्यान हमेशा रखे इसका सेवन करते वक्त बताए गए निर्देशों का पालन करे। किसी भी औषधि का प्रमाणित मात्रा से अधिक सेवन करना सेहत के लिहाज से अच्छा नही होता।
प्र ⇒ पिंपल एक रात में खत्म कैसे करे ?
उ ⇒ चाहे कोई भी कुछ कहे पर आपके पिंपल को एक रात में खत्म करना नामुमकिन है। पर इसके प्रभाव को एक या दो दिन में कम कम किया जा सकता है। इसके लिए आयुर्वेद नुस्खों की भी मदद आप ले सकते हो।
प्र ⇒ क्या अंजीर भिगोकर खाने से पिंपल होते है ?
उ ⇒ अंजीर भिगोकर खाने से पिंपल नही होते। उल्टा अंजीर खाने पिंपल कम होते है। पर अपको अंजीर दिन में सिर्फ दो या तीन खाने चाहिए अगर अंजीर का ज्यादा मात्रा में सेवन किया जाए तो पेट में गर्मी होगी। नतीजन पिंपल की समस्या हो सकती है।
प्र ⇒ कौन सा फेशियल करना चाहिए पिंपल वाली स्किन पर ?
उ ⇒ अगर आपके पिंपल्स कुछ ज्यादा ही मात्रा में आते हो तो फेशियल करना आपके लिए नुकसानदेह साबित होगा। फेशियल की वजह से यह समस्या और भी गंभीर हो सकती है। पर अगर आपके पिंपल्स सौम्य प्रकार के है तो आप कोई भी ऑयल फ्री एंटी एक्ने फेशियल के साथ जा सकते हो।
निष्कर्ष
पिंपल हटाने का आसान तरीका इस लेख में आज हमने बहोत सारी बातों पे नजर डाली। हमारे स्किन पे पिंपल आने के कारण बहोत सारे है। पर अगर हम इनको हटाने का सही तरीका चुने तो हम इसकी तीव्रता को थोडा कम कर सकते है। घरेलु नुस्खे हमें थोड़ी राहत तो दिलाते ही है। पर इसके साथ डॉक्टरी सलाह भी बेहद जरुरी है। अगर आप अपनी खान-पान और रहन-सहन की आदतों को सुधारोगे तो भी आप इस समस्या का हल निकाल पावोगे।
इस लेख के बारे में अपने विचाए हमसे सांझा करे। हम आपसे प्राप्त सूचनाओ पर विशेष रूप से ध्यान देंगे। अगर यह लेख आपको आपके प्रश्नों के उत्तर देने में कामयाब रहा हो तो इसे आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर कर सकते हो। हमसे और जुड़ने के लिए हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो जरूर करे. ( एक कदम सफलता की और साथ मिलकर चलते है ….)
Leave a Reply