जानिए आपके सुंदर चेहरे पर पिंपल्स होने के क्या कारण है

Last updated on June 5th, 2023 at 02:51 am

Rate this post

पिंपल्स के कारण


चेहरे पर पिंम्पल्स क्यों होते है और उनके होने के कारण आज के प्रदूषित वातावरण के कारण हमें अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अगर हमारी त्वचा ऑयली है तो प्रदूषण और उस पर जमी धूल मिट्टी के कारण चेहरे पर गंदगी जमा हो जाती है और इससे मुंहासे और पिंपल्स की समस्या हो जाती है।

हमें यहां कुछ बातें जाननी होंगी, तभी हम इस पिंपल की समस्या का जड़ से इलाज कर पाएंगे। हमें कुछ भी करके अपना चेहरा साफ सुथरा रखना है और उसे प्रदूषित वातावरण से बचाना है। इस नेक कार्य के लिए हम आपको पूरा सहयोग देंगे, लेख को अंत तक पढ़ें।

चेहरे पर पिंपल्स क्यों होते हैं और पिंपल्स होने के कारण क्या होते है,अगर हम उन्हें ठीक से जान लें तो कुछ ही दिनों में इस समस्या को कम किया जा सकता है। Priyashopweb के इस आर्टिकल में हम पिंपल्स के प्रकार से लेकर चेहरे पर बार-बार पिंपल्स क्यों होते हैं और इस पिम्पल आने की समस्या से हम कैसे बच सकते है इसके बारे में जानकारी लेंगे।

विषय की सूची

पिंपल्स होने के कारण क्या है 

चेहरे पर पिंम्पल्स होने के कारण वैसे तो बहोत सारे है। लेकिन एलोपैथी की मानें तो त्वचा के अंदर मौजूद वसामय ग्रंथि से निकलने वाला सीबम (तेल) इसका मुख्य कारण हो सकता है।

जब यह सीबम त्वचा के अंदर जमा होने लगता है और फुंसी के रूप में त्वचा के अंदर जमा होने लगता है। कुछ दिनों के बाद, यह सख्त हो जाता है और त्वचा के बाहर की तरफ सूजन के साथ दाने के रूप में आने की कोशिश करता है। कुछ दिनों बाद यह पक जाता है और इसमें मवाद भी जमा हो जाता है। इसे हम कील या पिंपल/मुँहासे के नाम से पहचानते हैं।

हमारी त्वचा के रोमछिद्र इसमें अहम भूमिका निभाते हैं। जब ये बंद हो जाते हैं, तो सीबम अंदर ही लॉक हो जाता है। और बाद में ये पोर्स ही पिंपल का कारण बन जाते हैं। वैसे देखा जाए तो और भी कई पिंपल्स के कारण हो सकते हैं जिनके बारे में हम आज हम इस लेख में जानेंगे। इनमें से कुछ को हम पिंपल हटाने का आसान तरीका अपनाकर हल कर सकते हैं।

यह भी पढ़े – 1 दिन में पिंपल हटाने का घरेलू उपाय: Get Flawless Skin!

चेहरे पर पिंम्पल्स क्यों होते है और उनके होने के कारण

१. हार्मोनल परिवर्तन

चेहरे पर पिंपल्स क्यों होते हैं इसकी सबसे बड़ी वजह  हार्मोनल परिवर्तन हो सकता है। हार्मोनल परिवर्तन हमारी त्वचा पर मुंहासे आने का एक महत्वपूर्ण कारण बनता है। कम उम्र में मुंहासे / फुंसी होना सामान्य है, जैसे कि 17 से 21 साल की उम्र में, क्योंकि इस उम्र में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन घटते और बढ़ते हैं। जिसके कारण सीबम के अत्यधिक उत्पादन से पिंपल्स हो जाते हैं।

२. प्रदूषित वातावरण

पिंपल्स के कारण में प्रदूषित वातावण की भी गिनती होती है। पिंपल्स होने का एक और बड़ा कारण हो सकता है।वातावण में मौजूद धूल और मिट्टी हमारी त्वचा से चिपक जाती है और बैक्टीरिया के संक्रमण के कारण हमें पिंपल्स की समस्या हो जाती है। अगर हमें इनसे बचना है तो हमें अपने चेहरे को अच्छे से ढंकना होगा और उसे साफ रखना होगा।

३. मानसिक तनाव

बहुत तनावपूर्ण जीवन प्रणाली का भी आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे पिंपल्स हो सकते हैं। अत्यधिक मानसिक तनाव के कारण हार्मोनल संतुलन बिगड़ जाता है और कभी-कभी आपका तनाव स्तर भी यह समस्या पैदा करता है।

४. स्किन टाइप

पिंपल्स के कारण में स्किन टाइप एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।अगर आपकी त्वचा बहुत ऑयली टाइप में आती है तो भी आपको पिंपल्स की यह समस्या हो सकती है। क्‍योंकि ऑयली स्‍किन में बैक्‍टीरियल इंफेक्‍शन और पिंपल्‍स होने का खतरा सबसे ज्‍यादा होता है।

५. जेनेटिक प्रॉब्लम

चेहरे पर पिंपल्स क्यों होते हैं इसका जवाब जेनेटिक प्रोब्लेम भी हो सकता है। अगर आपके घर में पहले किसी को पिंपल्स की समस्या रही हो तो आपको भी यह समस्या हो सकती है। उदाहरण के लिए, यदि आपके माता-पिता को युवावस्था में पिंपल्स हो गए हैं, तो आप को भी वह हो सकते हैं।

६. केमिकल युक्त सामग्री

यदि हम त्वचा की देखभाल के लिए अधिक केमिकल युक्त सामग्री जैसे स्क्रब, फेस वाश, फेयरनेस क्रीम आदि का उपयोग करते हैं। इनका अत्यधिक उपयोग एलर्जी को आमंत्रित करता है। नतीजतन हमें पिंपल्स हो जाते हैं। किसी भी स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले आपको स्किन पैच टेस्ट जरूर कर लेना चाहिए।

७. जंक फूड

जंक फ़ूड याने बहार का आबड़- खाबड़ खाना पिंम्पल्स होने का कारण बन सकता है। अगर आपको बाहर का खाना ज्यादा पसंद है और उसमें जंक फूड ज्यादा है, तो मत पूछिए, आपको यह परेशानी तो होनी ही है, ये जंक फूड जैसे पिज्जा, बर्गर इत्यादि अन्य बीमारियों को भी आमंत्रण देते हैं।

८. धूम्रपान और शराब

पिंपल्स के कारण में धूम्रपान करना और हद से ज्यादा शराब पीना शामिल है। अगर आप रोजाना धूम्रपान करते हैं या शराब का सेवन करते हैं तो आपके चेहरे पर पिंपल्स दिखाई दे सकते हैं। वैसे शराब और धूम्रपान के कारण सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है। आप इसका सेवन तुरंत बंद कर दें, हमारी आपसे यही गुजारिश है।

९. सूरज की किरणे

चेहरे पर पिंपल्स क्यों होते हैं इसकी सबसे बड़ी वजह सूरज की अतिनील किरणें भी होती है। सूरज की अतिनिल किरणों का अगर हमारे स्किन से सीधा संपर्क आता है तब हमें पिंपल आने का खतरा बना रहता है।

१०. गर्भनिरोधक गोलियां

यदि आप एक महिला हैं और गर्भनिरोधक गोलियां ले रही हैं, तो आपके हार्मोन असंतुलित हो सकते हैं। और ऐसे में त्वचा पर तैलीय तत्वों के अत्यधिक उत्पादन के कारण पिंपल्स आ सकते हैं। इस मामले में, आपको डॉक्टर या स्त्री रोग विशेषज्ञ की सलाह की आवश्यकता होगी।

११. मंथली पीरियड

लड़कियों में मंथली पीरियड भी पिंपल्स के कारण में गिना जाता है। माहवारी शुरू होने से ठीक पहले, एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन का स्तर गिर जाता है। इस मामले में, आपकी त्वचा से अधिक सीबम का स्राव होता है। सीबम एक प्राकृतिक तेल है जो त्वचा को तैलीय बनाता है। तैलीय त्वचा की वजह से त्वचा के रोम छिद्र बंद हो जाते हैं और त्वचा पर पिंम्पल्स निकल आते हैं।

१२. दवाई का रिएक्शन

संवेदनशील त्वचा में एलर्जी का खतरा अधिक होता है। ऐसे में अगर आप किसी बीमारी के कारण लंबे समय से कोई दवा ले रहे हैं तो उस दवा का रिएक्शन होने के वजह से भी आपको यह पिंपल होने की समस्या हो सकती है।

१३. बार बार मुँह धोना

आपको जानकर हैरानी होगी कि बार-बार चेहरा धोना भी पिंपल्स के कारण में शामिल है। अगर चेहरा बार-बार साफ किया जाए तो वह ड्राई हो जाता है। और त्वचा के रूखेपन को कम करने के लिए सीबम अधिक मात्रा में निकल जाता है और पिंपल्स आ जाते हैं।



मुंहासे के लक्षण Symptoms of Acne

सीबम की अधिक मात्रा में निर्मिति होने की वजह से त्वचा तैलीय हो जाती है। और इसमें बैक्टीरिया के संक्रमण के कारण हमारे रोम छिद्र बंद हो जाते हैं। नतीजतन, इन बंद रोम छिद्रों के कारण पिंपल्स होने की समस्या होने लगती है। आगे हम इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। तो इस लेख को पढ़ते रहिये। अब हम मुंहासों के लक्षणों के बारे में जानते हैं।

  • जब एक्ने/मुंहासे होने लगते हैं तो हमारी त्वचा के रोम छिद्र बंद हो जाते हैं।
  • त्वचा पर गुलाबी रंग के छोटे-छोटे दाने या धब्बे पड़ जाते हैं।
  • स्किन के अंदर फुंसी होकर बाहर की और मवाद जमा हो जाता है।
  • त्वचा पर लालिमा आ जाती है।
  • स्किन पर उभर और काळा निशान पड़ जाते है।
  • त्वचा पर सूजन और लालीमा के साथ खुजली भी शुरू हो जाती है।
  • चेहरे पर दानेदार उभार होने से त्वचा का ऊपरी भाग काला या सफेद हो जाता है, जिसे हम ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स कहते हैं।

पिंपल्स के प्रकार Types of Pimples

युवावस्था के दौरान होने वाले हार्मोनल परिवर्तनों को अक्सर पिंपल्स के कारण के रूप में उद्धृत किया जाता है। लेकिन अगर ठीक से देखा जाए तो पिंपल्स होने की समस्या वयस्क लोगों में भी देखी जा सकती है। इसका मतलब है कि आपको पता चल ही गया होगा कि आपको कभी भी पिंपल्स हो सकते हैं।

चाहे आप बच्चे हों या वयस्क, यह एक सामान्य प्रक्रिया है जो किसी को भी हो सकती है। पिंपल का इलाज तभी संभव है जब हमें इनके बारे में जानकारी मिल सके। पिंपल्स को दो विभागों में बांटा गया है। जिसमें नॉन-इंफ्लेमेटरी और इंफ्लेमेटरी शामिल हैं। जब हम इनके प्रकारों के बारे में ठीक से जान लेते हैं, तभी इसका सटीक इलाज संभव होता है। तो आइए जानते हैं कि पिंपल्स कितने प्रकार के होते हैं।

Non Inflammatory Pimples

१. Blackhead ( ब्लैकहेड्स )

हमारी त्वचा में एक वसामय ग्रंथि होती है जिसे सीबम कहा जाता है। जो प्राकृतिक तेल की आपूर्ति कर हमारी त्वचा को नमी प्रदान करने का काम करती है। जब इसका प्रवाह अधिक होता है तो हमारी त्वचा तैलीय हो जाती है। वहीं प्रदूषण का असर ऑयली स्किन पर ज्यादा होता है, ऐसे में हमारी त्वचा पर धूल और डेड स्किन की परत जम जाती है।

इन सब की वजह से हमारे रोम छिद्र बंद हो जाते हैं और सीबम अंदर से जमने लगता है। जब यह रोमछिद्र हवाके संपर्क में आते है, तब ऑक्सीडेशन के कारण रोमछिद्र की ऊपरी परत काले रंग की हो जाती है। जो एक कील के समान दिखाई देती है। ब्लैकहेड्स ऊपर की तरफ से खुले होते है। इनको हम ब्लैकहेड्स के नाम से जानते है।

२. Whiteheads ( व्हाइटहेड्स )

वैसे देखा जाये तो व्हाइटहेड्स की निर्मिति भी कुछ कुछ ब्लैकहेड्स की तरह ही होती है। पर इसको अलग करने वाली बात यह है की आप अगर ठीक से देखोगे तो इनका बाहरी और ऊपरी भाग बंद होता है। और यह शिर्ष बिंदु पर आकर सफ़ेद कलर का हो जाता है।

व्हाइटहेड्स को निकालने का काम कष्ट भरा हो सकता है। क्योकि यह हमारे रोमछिद्र पूरी तरह से एक बंद आवरण में तब्दील हो जाते है। अगर हम इनको हाथों से दबाके निकालने की कोशिश करेंगे तो हमे बहोत दर्द हो सकता है। स्किन को तकलीफ होकर जख्म होने का खतरा बना रहता है। पर सेलिसिलिक एसिड युक्त सामग्री से हम इस पिंपल का हल निकाल सकते है।

Inflammatory Pimples

1. Papules ( पपुल्स )

यह भी एक स्कीन के अंदर मृतकोशिकायोंमे फसे हुए तेल और बेक्टेरिया संक्रमण के चलते हमारे स्किन पे देखे जा सकते है। यह आपके स्किन पे आसानीसे दिखाई देते है। इसके कारण स्किन पे सूजन भरे उभार आ जाते है, जो गुलाबी लाल रंग के हो सकते है। इनका शिर्ष याने ऊपर का दानेदार भाग सफ़ेद कलर का होता है। और इनको जड़ से निकालना दर्दभरा होता है।

2. Pustules ( पसट्यूल्स )

Pustules एक सूजन भरे मुहांसो/पिंपल का रूप है। इनको हम आसान भाषा में ‘फुंसी’ शब्द से पहचानते है। पसट्यूल्स ज्यादा तर पपुल्स की तरह ही होते है। बस इसमें जो ऊपरी सफ़ेद पिले दाने जैसा भाग होता है वह मवाद से भरा होता है। आप इनको सैलिसिलिक एसिड और बेंजॉइल पेरोक्साइड युक्त सामग्री की मदद से कुछ हद तक कम कर सकते हो।

3. Nodules ( नोड्युल्स )

अब तक के मुहांसो/पिंपल में यह सबसे गंभीर पिंपल का एक प्रकार है। यह बहोत ही सूजन भरा दर्दनाक और बडे पैमाने में स्किन के अंदर फैलता है। यह स्पर्श करने में बेहद कठोर महसूस होते है। इसके कारण ऊपरी त्वचा सूजन से लाल हो जाती है। यह ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से बिलकुल ही विपरीत होते है।

इसका इलाज़ करना भी अक्सर बेहद मुश्किल हो जाता है। और इस गंभीर परिस्थिति का सामना करने के लिए हमें डॉक्टरी इलाज की जरुरत पड़ती है। यह पिंपल्स दिखने में बहोत ही भद्दे दिखाई देते है। इनका आकार बड़ा होता है, यह संवेदनशील और दर्दनाक होते है। और जब ये हट जाते है तब भी कई दिनों तक इनके निशान देखे जा सकते है। इसपर मात करने के लिए ज्यादा तर आइसोट्रेनिनॉन का उपयोग किया जाता है, पर डॉक्टरी परामर्श बेहद जरुरी है।

4. Cysts ( सिस्ट्स )

बेक्टेरियल इन्फेक्शन और क्लोग पोर्स के कारण इनकी निर्मिति हमारे स्किन पे होती है। यह आपके पुरे चेहरे पे फैल जाते है। तैलीय स्किन टाइप में इनका आना बहोत ही ज्यादा होता है। सिस्टस एक्ने में पिंपल के अंदर पस भर जाता है। यह अपने लिए एक दर्द भरा अनुभव हो सकता है।

अगर यह ज्यादा मात्रा में फैल जाए तो हमारी स्किन बहोत डयामेज़ हो जाती है। यह ज्यादा पसीना आना, हार्मोनल बदलाव, तनाव, ज्यादा मीठा या ऑयली खाना इनके कारण भी हो सकता है। यह मुहांसो/पिंपल का सबसे बड़ा रूप है। इसका सक्रमण स्किन पे बहोत ही तीव्र गति से बढता है। इन पिंपल्स के कारण चेहरे पे निशान और गड्डे पड जाते है। जो बहोत समय तक स्किन पे बने रहते है।



पिंपल्स से बचने के उपाय How To Avoid Pimples

जब आप पिंपल से बहोत ज्यादा त्रस्त होते हो, तब पिंपल से बचने के उपाय क्या हो सकते है? और इस पिंपल की समस्या का समाधान कैसे करे? ऐसे सवाल आपके मन में उठना जायज है। ऊपर हमने अबतक पिंपल्स के कारण, चेहरे पर पिंपल्स क्यों होते हैं और पिंपल्स के प्रकार इसकी जानकारी ली।

अब हम आपको पिंपल से बचने के उपाय के बारे में बताएंगे। आपको बस हमारे द्वारा दिए गए सुझावों को अपनी आदतों और दैनिक व्यवहार में शामिल करना है। यह आपके पिंपल हटाने के कुछ आसान तरीके साबित हो सकए है।

बस हमने अपको जो सुझाव आगे दिए है उनको आपको अपनी आदतों और रोज व्यवहार में शामिल करना है।

१. नियमित चेहरे को धोएं

आप अपने चेहरे को दिन में कम से कम दो या तीन बार पानी से साफ़ करे । यह करने से आपके स्किन से धूल मिट्टी साफ़ होकर अतिरिक्त तेल भी साफ हो जाता है। बस चेहरे को दो या तीन बार ही धोना है ज्यादा बार धोना स्किन से नमी को निकाल भी सकता है। साबुन का इस्तेमाल करने से बचे, नैचुरल फेस वॉश का उपयोग करना फायदेमंद साबित होगा।

२. पानी पिने की आदत

दिन में कम से कम आठ से दस गिलास पानी पिने की आदत डाले। जिससे आपके पानी की शरीर के लिए आवश्यकता पूरी होगी। पानी पिने की वजह से आपके शरीर से अशुध्दियां निकलने में मदद होती है। आपको इससे मुहांसों से छुटकारा मिलेगा और दूसरी बिमारियों से भी राहत मिलेगी।

३. चेहरे को बार बार न छुए

बार बार चेहरे को छूना एक गंदी आदत है। आपको इसको तुरंत छोडना होगा। क्योंकि जब आप अपने हाथों से चेहरे को छूते हो आपके हाथों में मौजूद बेक्टेरिया आपके चेहरे की स्किन से चिपक जाते है और पिंपल होने का कारण बन जाता है।

४. स्किन केअर प्रोडक्ट

चेहरे पर पिंपल्स क्यों होते हैं इसका कारण स्किन केयर का गलत सिलेक्शन हो सकता है। सावधानीसे स्किन केयर प्रोडक्ट्स चुनना पिंपल से बचाव का एक तरीका है। क्योंकि हर एक शख्स की स्किन अलग-अलग टाइप की होती है। कोई भी प्रोडक्ट चुनने से पहले वह अपने स्किन को सुट होता है या नहीं, इसकी जांच जरूर करे। ऐसेमें स्किन पैच टेस्ट करने की हम बार बार सलाह देते आये है।

५. तनाव से दूर रहे

स्ट्रेस हमारी ओवरऑल तबियत पे बुरा असर करता है। जिस कारण हम बहोत सारी शारीरिक और मानसिक बीमारियों से घिर जाते है। तनाव हमारे हार्मोन्स को भी असंतुलित कर देता है। और सीबम ज्यादा मात्रा में बहता है। जिसकारण आपको पिंपल की समस्या बार बार हो सकती है। तनाव मुक्त जीवन ही अच्छी सेहत की कुंजी है।

६. मेकअप टिप्स

अगर आप पिम्पल से त्रस्त हो तो उसका कारण आपका मेकअप लगाने का तरीका और उसमें इस्तमाल होने वाले प्रोडक्ट्स भी हो सकते है। आपको ज्यादा ऑयली मेकअप करने से बचना है। रात को सोते समय मेकअप उतार के ही सोना है। और एक बात मेकअप रिमूवर किट में सेलिसिलिक एसिड और ग्लायकोलिक एसिड युक्त फेसवॉश या मेकअप रिमूवर का ही उपयोग करना है। नॉन कमेड़ोगेनिक मेकअप किट अच्छा ऑप्शन साबित होगा।

७. एक्सफोलिएट करना है जरुरी

स्किन को स्क्रब करना बहोत ही महत्वपूर्ण होता है। इसके लिए आपको स्किन के हिसाब से ‘सबसे अच्छा स्क्रब’ चुनना होगा। स्क्रब करने से आपको डेडसेल्स, ब्लैकहेड्स और स्किन की सभी प्रकार की ऊपरी अशुद्धियाँ निकल जाती है। और अगर इनको वक्त पे स्किन से निकाला न जाए तो आगे चलकर यही पिंपल होने का सबसे बड़े कारण बन जाते है। एक्सफोलिएशन विधि स्किन के रोमछिद्रों से गंदगी हटाने की एक आसान विधि है। यह आपके लिए पिंपल हटाने का आसान तरीका बन जाता है।

८. खाने पिने की आदत

क्या खाने से पिंपल्स होते हैं? जैसे जैसे हम आधुनिकता अपना रहे है उसके साथ हमारे खाने पिने की आदते भी बदलती जा रही है। दरअसल यह आदते हमारे सेहत पर भी बुरा असर करती है। और इसका सीधा असर हमारे  स्किन पे होता है। और बाद में हम पिंपल से घिर जाते है।

आपको सकस आहार ही खाने में लेना है। जो आपको अच्छी सेहत दे सके। इसके साथ खाने के टाइम टेबल का भी हमको अनुसरण करना होगा। वो कहते है न “व्यक्ति के लिए सबसे बड़ा उपहार उसका स्वस्थ होना होता है, बाकी इसके आगे सारे उपहार छोटे ही होते हैं “।

९. कसरत करना जरुरी

आप अपनी मसल्स बनाने के लिए एक्सरसाइज करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करने से आपके मुंहासे भी कम हो जाते हैं। एक्सरसाइज पिंपल्स को दूर करने का आसान तरीका है। ऐसा करने से आपकी सेहत अच्छी बनी रहती है। और एक्सरसाइज के दौरान जो पसीना बहता है उसमें आपके शरीर की अशुद्धियां भी धुल जाती हैं।

नतीजन आपको पिंपल से छुटकारा मिलता है। पर एक जरुरी बात कसरत करने के बाद जो पसीना निकलता है उसे शरीर पे सूखने न दे। कसरत के बाद स्नान लेना अच्छा होगा।

१०. तैलीय तत्वों से दुरी बनाये

पिंपल्स के कारण में सब से बडा कारण आपके स्किन से उत्सर्जित होने वाले ज्यादा तेल की मात्रा हो सकती है। इसलिए अगर हम पिंपल हटाने का आसान तरीका क्या है इस सवाल का जवाब चाहते है, तो आपको अंदर से भी स्वस्थ होना होगा।

इसके लिए आपको Oily food, Oily skin care products  को हमेशा के लिए बाय बाय टाटा करना होगा। तभी आपकी पिंपल की समस्या जल्दी हल होगी। हमेशा सकस आहार लेना ही आपके लिए फायदेमंद होगा।

पढ़ते रहे –

पिम्पल की समस्या का हल निकालनेके लिए हमारा डाइट कैसा हो हमें क्या खाना चाहिए और किससे परहेज करना चाहिए इसकी जानकारी लेंगे।

आपको क्या खाना है

ज्यादा तर जो लोग सेहत को लेकर गंभीर होते है। वह इसकी अहमियत जरूर जानते है, और पौष्टिक आहार का ही सेवन करते है। पींपल हटाने के लिए हमें यही बात गौर से समझनी होगी। इससे आपके पिम्पल आने की समस्या का निराकरण होगा।

  • हरी सब्जियां
  • ताजे फल
  • साबुत अनाज
  • कम तेल वाले पदार्थ
  • विटामिन A, E और ZINK  युक्त भोजन
  • एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर पदार्थ

क्या खाने से पिंपल्स होते हैं

जो खाना आपके सेहत के लिए अच्छा नहीं होता वह आपके स्किन के लिए भी कुछ हद तक अच्छा नहीं माना जाता। आपके शरीर में जो पदार्थ हार्मोन्स बदलाव का कारण बन सकते है, ऐसे खाने की चीजों से हमें बचके रहना है। याफिर इनको अपने डाइट प्लान से निकाल देना है। हार्मोन्स का बदलाव ज्यादा सिबम स्त्राव होने का कारण बनता है।

  • सफेद ब्रेड
  • चॉकलेट
  • दुग्धजन्य पदार्थ
  • प्रोसेस्ड प्रोडक्ट
  • हाय शुगर युक्त कोल्ड ड्रिंक्स

निष्कर्ष – Conclusion 

पिंपल्स होने के कारण और चेहरे पर पिंपल्स क्यों होते हैं इसके बारे में आज आपसे जानकारी साजा की है। इसमें आज हमने इस लेख के माध्यम से जितने भी टॉपिक आपके सामने प्रस्तुत किये हैं, अगर आप उन्हें अच्छे से पढ़कर फॉलो करते हैं तो आप पिंपल फ्री हो सकते हैं.

अगर आप अपने पिंपल से बहुत ज्यादा परेशान हैं तो आप हमारा Pimple Hatane Ka Tarika यह लेख पढ़ सकते हैं, जिसका लिंक हमने इस लेख की शुरुआत में दिया है। इसमें हमने आपको पिंपल हटाने के घरेलू उपाय बताए हैं, जो आज के समय में पिंपल मुक्त होने के लिए सबसे अच्छे माने जाते हैं।

फिर भी अंत में हम इतना ही कहेंगे, चेहरे पर पिंपल्स के कारण चाहे कुछ भी हो, अगर आप अपने चेहरे की उचित देखभाल करते हैं, तो आप कुछ ही महीनों में पिंपल्स की इस समस्या को हल कर सकते हैं।


हमारे अन्य लेख भी पढ़े 

जानिए आपके सुंदर चेहरे पर पिंपल्स होने के क्या कारण है इस लेख के बारे में अपने विचार हमसे सांझा करे। हम आपसे प्राप्त सूचनाओ पर विशेष रूप से ध्यान देंगे। अगर यह लेख आपको आपके प्रश्नों के उत्तर देने में कामयाब रहा हो तो इसे आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर कर सकते हैं।

हमसे और जुड़ने के लिए हमें इंस्टाग्रामटेलीग्राम और फेसबुक  पर फॉलो जरूर करे. ( एक कदम सफलता की और साथ मिलकर चलते है ….)

Leave a Comment

काले दाग हटाने वाली क्रीम: सुंदर और स्वच्छ त्वचा के लिए वरदान बालों की परेशानियों का अंत: एलोवेरा जेल के चमत्कारिक फायदे एक साल के लड़के के लिए खिलौने जो बच्चे के दिमाग को विकसित करेंगे पूरे शरीर को गोरा करने का उपाय Get Instant Natural Radiant Glow